मंईयां सम्मान योजना के ₹2500/- प्रतिमाह सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे, नई लिस्ट जारी – Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out

Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out: झारखंड की महिलाओं के लिए चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर इस समय बड़ी अपडेट सामने आई है। फरवरी महीने की 19वीं किस्त की राशि मार्च में प्राप्त के बाद अब महिलाओं को मार्च महीने की 20वीं किस्त की राशि अप्रैल में प्राप्त होने जा रही है। सरकार ने साफ किया है कि इस बार से भुगतान प्रक्रिया और भी तेज कर दी गई है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक समय पर पैसा पहुंच सके।

खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार एक साथ अधिक राशि मिलने वाली है। इसके साथ ही सरकार लगातार लाभार्थियों की सूची का सत्यापन भी कर रही है, ताकि केवल योग्य महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। नई सूची जारी होने के बाद अब महिलाओं के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि उन्हें ₹2500 प्रतिमाह मिलेगा या नहीं।

Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out

राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी है, जिसमें केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरी तरह से पूरा करती हैं। अब हर महीने ₹2500 की सहायता राशि उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम इस अपडेटेड सूची में दर्ज होगा। सरकार द्वारा लगातार सत्यापन प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसमें अपात्र महिलाओं के नाम हटाए जा रहे हैं और योग्य महिलाओं को जोड़ा जा रहा है।

इसके अलावा, जिन महिलाओं को 17वीं, 18वीं या 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था, उनके खाते में एकमुश्त राशि ट्रांसफर करने की तैयारी भी की गई है। इससे लाखों महिलाओं को राहत मिलने वाली है। नई सूची जारी होने के बाद यह जरूरी हो गया है कि सभी महिलाएं अपना नाम चेक करें, ताकि उन्हें आने वाली किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।

Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana New Beneficary List Out
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की पात्र महिलाएं
सहायता राशि₹2500 प्रतिमाह
नई किस्त20वीं किस्त (अप्रैल 2026)
भुगतान स्थितिDBT के माध्यम से
लिस्ट चेक प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है। नीचे दी गई पात्रता को ध्यान से समझना जरूरी है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए, तभी योजना का लाभ मिलना संभव होता है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, इससे कम या ज्यादा आयु होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
  • परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आता हो, यानी गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाली महिलाएं प्राथमिकता में रहती हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए, इससे अधिक आय होने पर पात्रता खत्म हो जाती है।
  • महिला का बैंक खाता होना जरूरी है और वह आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, क्योंकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • आवेदन के समय दी गई जानकारी सही और सत्यापित होनी चाहिए, गलत जानकारी मिलने पर नाम सूची से हटाया जा सकता है।
  • जिन महिलाओं ने पहले आवेदन किया है और सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं, उन्हीं को नई सूची में शामिल किया जाता है।

Maiya Samman Yojana New Beneficiary List Check कैसे करें?

मंईयां सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है। होमपेज खुलने के बाद स्क्रीन पर “लाभार्थी सूची” या “Beneficiary List” का विकल्प दिखाई देता है, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद एक नया पेज खुलता है जिसमें जिला, ब्लॉक, पंचायत और गांव से जुड़ी जानकारी भरना है।

सभी जानकारी सही-सही भरना है ताकि सिस्टम आपकी सही सूची दिखा सके। इसके बाद सर्च या व्यू लिस्ट का विकल्प चुनना है, जिससे आपके सामने पूरी लाभार्थी सूची खुल जाती है। इस सूची में अपना नाम ध्यान से देखना है और यह सुनिश्चित करना है कि आपका नाम शामिल है या नहीं। यदि नाम दिखाई देता है तो आप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मानी जाती हैं।

यदि आप चाहें तो इस सूची को डाउनलोड करना है और भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपने नजदीकी पंचायत भवन या ब्लॉक कार्यालय में जाना है, वहां उपलब्ध सूची में अपना नाम चेक करना है।

Leave a Comment

Floating Buttons